Friday, 31 July 2015

Hepatitis Ayurvedic Treatment in Hindi

हेपेटाइटिस - लाभदायक आयुर्वेदिक उपाय 

हेपेटाइटिस को पीलिया की दूसरी स्टेज माना जाता हैI  इसे गंभीरता से न लेने पर व्यक्ति को किडनी संबंधी रोग, सिरोसिस ऑफ लिवर या जलोदर (पेट में पानी) भी हो सकता हैI  आइये जानते है इससे जुड़े कुछ देसी उपायों के बारे में |

आयुर्वेदिक चूर्ण: पुनर्नवा जड़, मकोय, बड़ा गोखरू, रोहड़े की छाल, कालमेघ पंचांग व चिरायता को 50-50 ग्राम लें व इसमें 25 ग्राम कुटकी मिलकर चूर्ण बना लें| ऐसे एक-दो चमच्च आठ घंटे के अंतराल पर दो बार सामान्य पानी से लें. छोटे बच्चों को आधा चम्मच दें| ऐसा एक माह तक करें, लाभ मिलेगा | 

एलोवेरा जूस: 200 मिलीलीटर जूस दिन में 2-3 बार लें| 

ये भी हैं लाभकारी: दिन में 2-3 बार नारियल पानी, लौकी, सेब व गन्ने का रस लेने से लिवर की सूजन ठीक होती हैI

ध्यान रहे: इस रोग में दवाओं के साथ परहेज करना बेहद जरुरी है ऐसा न करने पे दवाएं असरहीन हो जाती हैं व रोग ठीक नहीं होता |

परहेज: उरद, हींग, सरसों का तेल, घी, तेज मिर्च-मसाले, खट्टे पदार्थ, जंक फ़ूड व नशीले पर्दार्थों का सेवन न करें|


वैद्य पदम जैन, आयुर्वेद विशेषज्ञ, जयपुर

No comments:

Post a Comment