Showing posts with label Dry Fruits Benefits. Show all posts
Showing posts with label Dry Fruits Benefits. Show all posts

Wednesday, 6 January 2016

खजूर Khajur (dates) Ke Fayde health benefits in hindi

खजूर के फायदे और गुण- खजूर Khajur (dates) Ke Fayde health benefits in hindi

Khajur (dates) health benefits in hindi - सेहत के लिहाज से सर्दियों में खजूर खाना फायदेमंद माना जाता है। तासीर में गर्म होने के साथ इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को अलग-अलग तरीकों से लाभ पहुँचते हैं। 

Khajur Ke Fayde
Dates health benefits in hindi
शुगर का स्तर नियंत्रित: अगर कुछ मीठा खाने का मन करे तो कैंडी या डेजर्ट के बजाय दो-तीन खजूर खा लें। इससे मीठे की तलब भी मिट जाएगी साथ ही शुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा।

हार्टअटैक की आशंका कम:  डब्ल्यूएचओ के मुताबिक शरीर में पोटेशियम की कमी से ह्रदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ता है। खजूर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा यह शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को भी जमा होने से रोकता है। जिससे हाइपरटेंशन, दिल का दौरा आदि का जोखिम कम होता है। 

पाचनक्रिया सुधारे : फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने के कारण इससे पाचनक्रिया में सुधार होता है।

एनीमिया से बचाव : इसमे आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में रक्त की वृद्धि करने में सहायक है। नियमित रूप से रोजाना 4-5 खजूर खाने से एनीमिया से बचाव होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद : खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। विटामिन-बी प्रोटीन को तोड़ने और तंत्रिका के कार्यों में मददगार है। इसे रोजाना खाने से आर्थराइटिस के मरीज को भी दर्द में राहत मिलती है।

Tuesday, 24 November 2015

Almond Benefits in hindi

Badam Ke Fayde - बादाम के फायदे  
Benefits of Almonds

संतुलित आहार के साथ यदि नियमित रूप से बादाम खाने की आदत डाली जाए तो सेहतमंद रहा जा सकता है।

कई बीमारियों में लाभकारी : बादाम में प्रोटीन, हृदय के लिए जरूरी अच्छा वसा, विटामिन-ए, ई व डी, राइबोफ्लेविन, फाइबर, कैल्शियम आदि कई खनिज मौजूद होते हैं। रोजाना बादाम खाने से हृदय से जुड़ी परेशानियां, हाई बीपी, अधिक यूरिक एसिड बनने की समस्या व कई अन्य बीमारियों में फायदा होता है। कई शोधों के अनुसार हार्टअटैक, कोरोनरी हार्ट डीजीज, धमनियों में ब्लॉकेज जैसे हृदय संबंधी रोगों की आशंका को कम करने के लिए बादाम को सहायक माना गया है।

सीमित मात्रा में खाएं : कुछ लोगों का मानना है कि मोटे लोगों को बादाम व अन्य ड्राईफ्रूट्स नहीं खाने चाहिए, इससे उनमें वजन और बढ़ जाता है। ऐसा नहीं है सीमित मात्रा में इसे कोई भी खा सकता है। सामान्यत: छोटे बच्चों को 5 व किशोरों और वयस्कों को रोजाना 10-12 बादाम अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। मोटापा, किडनी संबंधित समस्या व डायबिटीज़ के मरीज विशेषज्ञ की सलहा से इनकी मात्रा को डाइट में शामिल करें।

ध्यान रहे : बादाम के छिलके में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही यह विटामिन-बी का बेहतर स्त्रोत है। कुछ लोग इसकी तासीर गर्म मानते हैं और इसे भिगोकर व छिकर खाते हैं। ऐसे में इसका पूरा फाइदा नहीं मिल पाता। इसलिए बादाम को बिना भिगोए ऐसे ही खाएं।

Tuesday, 3 November 2015

Health benefits of fruits and dry fruits in Hindi

Health benefits of fruits and dry fruits in Hindi
फलों एवं ड्राईफ्रूट्स के फायदे 

खराब जीवनशैली, जंकफूड व शारीरिक गतिविधियों के अभाव से मोटापे की समस्या होती है। इससे हृदयरोग, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा कम करने के लिए नियमत व्यायाम के साथ कम कैलोरीयुक्त चीजें लेने की जरूरत होती है। जानते इसके बारे में-

फलों से घटेगा वजन -

मौसमी: रोजाना मौसमी का सेवन वजन घटाने में सहायक है। एक अध्ययन के अनुसार इसके जूस को रोजाना पीने से डाइट में बदलाव किए बगैर भी वजन कम किया जा सकता है।

केला : इसमें मौजूद स्टार्च कार्बोहाड्रेट्स जमा नहीं होने देता। साथ ही पोटेशियम मांसपेशियां मजबूत बनाता है और मोटापा कम करता है।

अनार : यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो शरीर से विषैले पदार्थ निकालने का काम करता है। इसमें मौजूद पॉलीफिनोक्स मेटाबॉलिज़्म सुधारने में मदद करता है।

पपीता : यह कम कार्बोहाइड्रेट वाला फल है जो वजन घटाता है। शरीर का तमाम नियंत्रित रखता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में सहायक है। इससे नर्वस सिस्टम को भी ऊर्जा मिलती है।

नाशपाती : एक नाशपाती में समान्यत: 20 ग्राम हैल्दी फैट होता है जो मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और साथ ही वजन कम करने वाले हार्मोन का निर्माण करता है।

ड्राईफ्रूट्स के फायदे  -

सूखे मेवे : किशमिश, काजू, व छुहारे को ताजा फलों के साथ खाने से वजन घटता है। इनमें मौजूद मिनरल्स व विटामिन, कोशिकाओं की क्षमता बढ़ते हैं व रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत करते हैं।

नारियल : इसमें एमसीएफर होता है जो मेटाबॉलिज़्म को सुधरता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। थायरॉइड ग्रंथियों के लिए कोकोनट ऑयल बेहद फायदेमंद है।

Monday, 31 August 2015

Pistachio nuts health benefits Hindi पिस्ता

Pistachio nuts health benefits  Hindi -पिस्ता
तनाव व झुर्रियों को दूर रखता है पिस्ता 

मिठाइयों मे इस्तेमाल होने वाला पिस्ता एक स्वादिष्ट मेवा भी है। इसका सबसे ज्यादा उत्पादन अमेरिका में होता है। जानते हैं इसके महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के बारे में - 

पोटेशियम : पिस्ते में यह पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कार्टिसोल के स्तर को कम करता है। 

कैलोरी : एक पिस्ते में कैलोरी की मात्रा सिर्फ 3-4 होती है जिससे वजन बढ़ने की आशंका नहीं रहती। लेकिन इसे भूनकर या नमक लगाकर न खाएं।

कोलेस्ट्रॉल : पिस्ता शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे दिल के रोंगों का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर : इसमें मौजूद कैरेटोनॉएड्स, बिटा-कैरोटीन और ल्यूटेन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर से रक्षा करते हैं। 

झुर्रियां : पिस्ते में अधिक मात्रा में एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में सहायता करतें हैं। इसे खाने से याददाश्त भी तेज होती है। डाइटीशियन की सलाह से रोजाना पिस्ते के पांच से छह दाने खाए जा सकते हैं।