Mouth Smell Problem in hindi -unbalanced hormones से भी मुंह में दुर्गंध
मुंह में दुर्गंध की समस्या व्यक्ति के bad health को तो बताती ही है। साथ में उसके confidence को भी प्रभावित कर सकती है।
Cause कारण : खाद्य कणों के दातों, मसूड़ो में फंसे रह जाने व जीभ पर गंदगी के जमाव से किटाणु पनपते हैं जिससे यह समस्या हो सकती है। मुंह में संक्रमण बढ़ने से दातों व मसूड़ों में मवाद बन सकता है जो ऐसी समस्याएं बढ़ा सकता है। mouth tonsils, गले व अन्य सांस संबंधी संक्रमण भी smell का कारण हो सकते है।
![]() |
| Mouth Smell Problem in hindi |
कुछ परिस्थितियां जैसे किशोरावस्था, गर्भावास्था व अनियमित मासिक धर्म के दौरान कई बार शरीर में hormones unbalanced हो जाते हैं। यह भी एक कारण हो सकता है। पाचन तंत्र में गड़बड़ी व एसिडिटी के कारण भी यह संभव है।
कुछ खाद्य पदार्थ जैसे प्याज-लहसुन, शराब व ध्रूमपान भी अस्थायी दुर्गंध की वजह होते हैं।
क्या करें : सुबह-शाम दो बार दांतों की अच्छी तरह सफाई। जीभ व मसूड़ों की सफाई का भी ध्यान रखें। ध्रूमपान व शराब से दूरी बनाएं।
यदि मुंह में संक्रमण अधिक हो व मवाद बन रहा हो तो किसी दंत रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। उसके निर्देशानुसार ही दवाएं आदि लें।
सांस, पाचन व हार्मोन संबंधी कारणो से समस्या होने होने पर मुंह की स्वच्छता का विशेष खयाल रखें व संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श करें।
डॉ॰आनन्द नगौरी,
दंत रोग विशेषज्ञ

No comments:
Post a Comment