Child Bed-Wetting - primary and secondary enuresis
बच्चे द्वारा बेड गीला करने की समस्या से ऐसे निपटें
Child Bed-Wetting - Primary and secondary enuresis: दो-ढाई years के बच्चे का night को सोते वक्त bed पर टॉयलेट करना आम बात है, क्योंकि उनमें यह habbit तीन वर्ष के बाद develop होती है। ऐसा 4-5 वर्ष की age तक करते रहें तो भी कोई बात नहीं है, लेकिन अगर kid six years के बाद भी bed को गीला कर रहा है तो इसे Nocturnal Enuresis कहा जाता है। इसके लिए बच्चों के विशेषज्ञ को दिखाना जरूरी है। एक बात हमेशा याद रखिए कि ऐसी स्थिति में बच्चे का खुद पर कोई conrol नहीं होता है और इस बात को लेकर बच्चे को डांटने, फटकारने या बेइज्जत करने का कोई मतलब नहीं है। बच्चे को बेइज्ज्त करने से उसकी समस्या बढ़ेगी। वह ज्यादा तनाव में रहने लगेगा।
दो किस्म के Enuresis -
टाइप-1 बचपन या जन्म के बाद से अगर बच्चा रोज रात को बेड को गीला करता है तो इसे मेडिकल भाषा में Primary Enuresis कहते हैं। यह समस्या ज़्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है और इसका कोई एक कारण नहीं होता है। यह समस्या परिवार में सदियों से चलती रहती है। इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं।
टाइप-2 ब्लैडर पर कंट्रोल सीखने के छ्ह माह या इसके बाद बच्चा बेड गीला करने लगे तो इसे Nocturnal Enuresis कहा जाता है। इसका कोई एक कारण नहीं है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे-युरनरी इन्फेक्शन, डायबिटीज़ या न्यूरोलॉजिकल समस्या। कई बार भावनाओं को ठेस पहुंचने पर भी बच्चा बेड गीला कर देता है। स्ट्रेस भी हो सकता है।
How to help child -
स्टेप-1 सबसे पहले फिजिकल कारणों का पता लगाएं। जैसे- infection या क्रॉनिक कॉन्स्टीपेशन। बच्चे को बताएं कि ये noraml है। बच्चे को family circle में किसी दूसरे बच्चे का उदाहरण देते हुए इस बात को बेहतर तरीके से समझाएं। बच्चे को बताएं की समझदारी से कोई लेना-देना नहीं है।
स्टेप-2 बच्चे के साथ simple और practical स्ट्रेटेजी के बारे में बताएं। जैसे सोने से पहले कम से कम पानी पीना, कैफीन युक्त ड्रिंक्स से दूर रहना। सोने के बाद रात को एक बार उठकर टॉयलेट जाना। बेड के पास नाइट लैम्प रखना, जिससे रात के वक्त बच्चे को बाथरूम जाने में परेशानी न आए। उसे ब्लैडर पूरी तरह से भरने पर जिस तरह की सेंसेशन होती हैं, उस बारे में बताएं।
डॉ. शैलजा सेन
फैमिली थेरेपिस्ट और ट्रेनर, नई दिल्ली

No comments:
Post a Comment