Wednesday, 9 March 2016

Platelet Rich Plasma for Skin Wrinkle Treatment

प्लेटलेट रिच प्लाज्मा से कम होंगी झुर्रीयां - Platelet Rich Plasma Therapy for Skin Wrinkle Treatment

Platelet Rich Plasma for Skin Wrinkle Treatment : प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (प्लेटलेट रिच प्लाज्मा injection) झड़ते बाल और skin की उम्र से संबंधित परेशानियों के treatment की technology है। कंधो, कोहनी, कलई, घुटनों, कूल्हों व टखने के उत्तकों की परेशानी में भी experiment करते हैं। 
Platelet Rich Plasma for Skin Wrinkle Treatment
Platelet Rich Plasma for Skin Wrinkle Treatment
दमकती skin और long hair महिलाओं की पहली चाहत होती है। आजकल तो पुरुष भी अपने लिए ऐसी इच्छा रखते हैं। लेकिन बदलती जीवनशैली की वजह से शरीर में vitamin D, C और A की कमी हो रही है। साथ ही पूरी नींद न लेने व बढ़ते प्रदूषण आदि के कारण भी बाल झड़ने व कम उम्र में ही उम्रदराज दिखने जैसी problemsबढ़ रही हैं।

इनसे राहत पाने के लिए food habbits में बदलाव करते व दवाईयां (खाने और लगाने की) आदि लेते हैं। लेकिन कई बार ये उपाय भी काम नहीं आते। ऐसी स्थिति में Platelet Rich Plasma (पीआरपी) technology फायदेमंद हो सकती है।
  
PRP की प्रक्रिया : इसमें मरीज के शरीर से 20 से 30 मिलिलीटर खून निकाला जाता है। फिर इस खून को प्लाज्मा में बदलकर injection की सहायता से skin में जरूरत की जगह इंजेक्ट किया जाता है। plasma में वृद्धिकारक तत्व अत्यधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे बालों की जड़ों में inject करने से जड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं और उनको ताकत मिलने से बाल बढ़ने लगते हैं। 

Skin में कसाव : यही वृद्धिकारक तत्व चेहरे की त्वचा में मौजूद कोलेजन नामक प्रोटीन को भी बढ़ाने सहायक होते हैं। इससे झाइयां, हल्की झुर्रियां और उम्र के साथ होने वाली fine lines की problem कम हो जाती हैं। इसके अलावा Platelet Rich Plasma की तकनीक से ढीली त्वचा में कसाव भी लाया जा सकता है। 

अल्सर में भी फायदेमंद : इस तकनीक को ठीक न होने वाले घाव (नॉन हीलिंग अल्सर) और मधुमेह के कारण होने वाले अल्सर के इलाज में भी प्रयोग किया जाता है। 

डॉ॰ साक्षी श्रीवास्तव, त्वचा रोग विशेषज्ञ

No comments:

Post a Comment