Ureter Stone - Cause, prevention and treatment
Cause of Stone in Ureter - खराब खानपान से यूरेटर में पथरी
इन दिनों kidney stone की बजाय यूरेटर में stone के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि खानपान की गलत आदतों के कारण किडनी स्टोन के प्रारूप में परिवर्तन आने से इस तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं।
खानपान है जिम्मेदार –
कार्बोनेटेड ड्रिंक, जंकफूड, वसा और अल्कोहल की अधिक मात्रा इसकी मुख्य वजह हैं। इन चीजों में पाया जाने वाला यूरिक एसिड शरीर में स्टोन का निर्माण करता है। यूरेट्रिक stone सामान्य किडनी स्टोन से आकार में 5-8 MM या उससे भी छोटे होते हैं और तेज व असहनीय दर्द का कारण बनते हैं जिसे “यूरेट्रिक पेन” या “यूरेट्रिक कॉलिक” भी कहते हैं। एक साथ कई स्टोन भी बन सकते हैं।
किडनी स्टोन के मामले पहले के समय में अधिक थे जो नमक इकट्ठा होने की वजह से होते थे। ज़्यादातर ऐसा गर्मीयों में होता था क्योंकी पेशाब कम आने पर मौजूद नमक जम जाता था।
इलाज: यूरेट्रिक स्टोन का इलाज दो चरणो में होता है। पहले दर्द की रोकथाम करते हैं फिर दर्द में राहत मिलने पर यूरिन टैस्ट, अल्ट्रासोनोग्राफी व सीटी स्कैन किया जाता है। इससे स्टोन की लोकेशन का पता चलता है जिसे लेजर बीम या होलमियम लेजर से नष्ट करते हैं।
सावधानी: रोजाना कम से कम पांच लीटर पानी पिए व पालक, नट्स, डेयरी प्रोडेक्ट आदि से परहेज करें।
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |
No comments:
Post a Comment