सामान्य बीमारियों में कारगर घरेलू उपाय
Home Remedy - सर्दी में लोग जल्दी बीमार होते हैं। इन दिनों में खांसी, जुकाम व बुखार जैसी परेशानियां आम हैं। कुछ घरेलू उपाय इसमें मददगार हो सकते हैं।
जुकाम : त्रिकुट चूर्ण (सौठ, छोटी पीपल, काली मिर्च) गुड के साथ मिलाकर गोलियां बनाएं। दिन में 3-4 बार इनका धीरे-धीरे रस लेने से जुकाम में आराम मिलेगा।
मुंह के छाले : रात में सोते समय 1 चम्मच हल्दी 1 गिलास पानी में उबालकर गरारे करने से छाले में आराम मिलता है।
खांसी : काली मिर्च, दालचीनी, इलायची व लौंग को पीसकर तुलसी व अदरक के रस में मिलाएं व शहद के साथ दिन में 3 बार लें।
एसिडिटी : चुटकीभर काला नमक व अदरक के छोटे टुकड़े को मुंह में डालकर धीरे-धीरे रस लेने से एसिडिटी ठीक होती है।
सामान्य बुखार : आधा ग्राम मीठा सोडा व 1 चम्मच शहद, 1 कप गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से सामान्य बुखार उतर जाता है।
गले की खराबी : मुलैठी व काली मिर्च को भूनकर गुड़ के साथ खाने से गले में खराश, गला बैठने की समस्या दूर होती है।
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |
No comments:
Post a Comment