Wednesday, 24 February 2016

खसखस (पोस्त के दाने) fayde Poppy Seeds Health Benefits

खसखस  (पोस्त के दाने) fayde Poppy Seeds Health Benefits and Home Remedy

खसखस  (पोस्त के दाने) fayde Poppy Seeds Health Benefits and Home Remedy : पेचिश, दस्त : दो चम्मच खसखस में पानी डालकर पीस कर चौथाई कप दही में मिला कर नित्य दो बार छ: घंटे के अंतर में खाने से पेचिश, दस्त और मरोड़ ठीक हो जाते हैं। खसखस की खीर बना कर खाने से भी लाभ होता है।

खसखस  (पोस्त के दाने) fayde Poppy Seeds Health Benefits
खसखस  (पोस्त के दाने) Poppy Seeds Health Benefits 
शक्तिवर्धक : खसखस की खीर खाने से शक्ति बढ़ती है। दो चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें, उसे पीस कर प्रात: स्वादानुसार मिश्री मिला कर पानी में घोल कर लस्सी बना कर पीने से गर्मी में मस्तिष्क ठंडा रहता है, और गर्मी कम लगती है। खसखस का शर्बत भी लाभदायक है।

गर्मी में होने वाले चर्म-रोग : गर्मी में बच्चों के प्राय: फोड़े-फुंसियां निकलती रहती हैं। खसखस का शर्बत नियमित पीते रहने से गर्मी के मौसम में होने वाले चर्म-रोग ठीक हो जाते हैं तथा खसखस का शर्बत नित्य पीते रहने से गर्मी के कारण होने वाले चर्म-रोग नहीं होते। संक्रामक चर्म-रोग भी नियमित खसखस का शर्बत पीने से ठीक हो जाते हैं।

 सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ  Dr से सलाह ले | 

No comments:

Post a Comment