शाकाहार के लाभ Vegetarian Benefits in Hindi
शाकाहार के लाभ Vegetarian Benefits in Hindi -माँस एवं अंडों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण दिल की बीमारी, रक्तचाप, गुर्दों के रोग, पित्त की थैली में पथरी आदि रोग पैदा हो जाते हैं।
माँस में विद्यमान कीटाणू एवं वसा शरीर की प्रतिरोधक शक्ति घटाता है।
माँसाहार तामसी प्रवृत्ति पैदा करता है जिससे कि समाज में आपसी मन-मुटाव असहृदयता व निर्दयता जैसी बुराइयां पनपती है।
![]() |
| शाकाहार के लाभ Vegetarian Benefits in Hindi |
शाकाहार के लाभ -
- शाकाहार जीवन को दीर्घायु, शुद्ध, बलवान एवं स्वस्थ बनाता है।
- शाकाहार "जीओ और जीने दो" के सिद्धान्त को प्रतिपादित करता है।
- शाकाहारी माँसाहारी की तुलना में अधिक मात्रा में उष्णता (कैलोरीज़) विटामिन, प्रोटीन एवं धातु प्राप्त करते हैं।
- पशु के सड़े गले माँस के खाने से होने वाली बीमारियों से बचा रहता है।
- सरसों का तेल, दालें, हरी सब्जियाँ व चना का उपयोग शरीर में विद्यमान कोलेस्ट्रॉल में कमी करता है।
- शाकाहारी भोजन मन में दया, समानता, आपसी स्नेह और सहनशीलता उत्पन्न करता है।
- शाकाहारी संकल्प हिंसा के दोष से मुक्त रहता है। अत: वह सब बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष का रास्ता प्रशस्त करता है।
- शारीरिक नैतिक और आध्यात्मिक सभी द्रष्टि से शाकाहारी भोजन मानव के लिए सर्वोत्तम है।
- शाकाहारी अधिक उत्पादक हैं और कम से कम अपव्ययी है। शाकाहारी कम खर्च में जीवन निर्वाह कर सकता है।
- सात्विक भोजन से ही मनुष्य अध्यात्म के मार्ग पर चल सकता है।
- शहरी नागरिकों को कब्ज व सिरदर्द का रोग भोगना पड़ता है। इनसे बचने के लिए फलों व सब्जियों के रस का सहारा लेना चाहिए।
- फलाहार विटामिन की कमी के कारण होने वाले रोगों से बचाव एवं छुटकारा देता है।
- दुर्बल रोगी फलों अथवा सब्जियों के रसों का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- भुने हुए चने की एक मुट्ठी भर मनुष्य प्रातः काल खा ले तो उसे क्षय या प्लूरेसी की बीमारी जन्म भर नहीं हो सकेगी।
- मनुष्य के दाँतों और आँतों की रचना शाकाहारी भोजन के लिए की है। मांसाहार तो हिंसक पशुओं का आहार है।
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |

No comments:
Post a Comment