Wednesday, 24 February 2016

डायबिटीज Diabetes Symptoms Prevention and Treatment

डायबिटीज  Diabetes Symptoms Prevention and Treatment
डायबिटीज : पहले ही करें कंट्रोल

डायबिटीज Diabetes Symptoms Prevention and Treatment: 7% अतिरिक्त शरीर का वजन संतुलित आहार की मदद से कम करने पर डायबीटिज होने का 58 फीसदी खतरा कम हो जाता है। (स्त्रोत : यूएस बेस्ड प्रिवेंशन प्रोग्राम के अनूसार)

डायबिटीज नहीं हुई है पर होने की संभावना है, ऐसे में इन बातों को अपनाकर डायबिटीज से बच सकते हैं...

अगर डायबिटीज नहीं हुई है लेकिन ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज के खतरे के निशान के आसपास है तो डायबिटीज कभी भी हो सकती है। शुगर के स्तर को नियंत्रित करके आप टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट स्ट्रोक और हृदय रोगों को होने से पहले ही रोक सकते हैं।

मिश्रित अनाज से बना भोजन कीजिए-

लो जीआई (ग्लाइसीमिक इंडेक्स) फूड खाने से मीठा खाने की इच्छा भी कम होती है। इसलिए खाने में कोई एक अनाज लेने की बजाए गेहूं, रागी, बाजरा, ज्वार, चना आदि शामिल करें। खाने में अलग-अलग तरह की दालों का सेवन करने से विटामिन और मिनरल्स मिल जाता है। रोजाना 2 ग्राम दालचीनी शामिल करने से डायबिटीज और प्री डायबिटीज वाले दोनों लोगों को फायदा होगा। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करती है।

ब्लड शुगर का स्तर जांचते रहिए-

जिनका कद के अनुसार वजन 25 से ज्यादा है और घर में वंशानुगत तौर पर कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप के साथ डायबिटीज है या फिर गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज थी। तो ब्लड शुगर की जांच कराते रहना चाहिए।

व्यायाम करने से होगा फायदा-

20 मिनट तक अपनी कुर्सी पर बैठे रहने के बाद एक बार जरूर अपनी जगह से उठकर थोड़ा चलें। यह ब्लड शुगर को बढ़ाने से रोकेगा। खाने के बाद इंसुलिन को बढ़ाने वाली मांसपेशियां ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। जिम में सप्ताह में 150 मिनट कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करने से फायदा होगा। रोजाना 30 मिनट पैदल चलना भी अच्छा व्यायाम है।

कम सोने से बढ़ सकता है शुगर लेवल-

जो लोग 6 साल तक सप्ताह में 1 दिन 6 घंटे से कब सोते हैं उन्हे डायबिटीज होने का खतरा 4 गुना ज्यादा होता है। जो लोग सप्ताह में 4 दिन 4.5 घंटे की नींद लेते हैं। उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

दवाइयां ले सकते हैं-

मेटफॉरिन दवाई टाइप-2 डायबिटीज के मरीज ले सकते हैं। जो ग्लूकोज को कम करने और इंसुलिन की सेंसेटिविटी को बढ़ाती है। अगर उम्र 45 साल से कम है और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 35 से ज्यादा है, तो डॉक्टर की सलाह पर लें।

ज्यूडिथ फ़्रेडकिन, एमडी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज, डाइजेस्टीव एंड किडनी डिसीज बेठेस्डा मैरीलैंड, अमेरिका

No comments:

Post a Comment