Wednesday, 24 February 2016

छोटी इलायची Choti Elaichi (CARDAMOM) Ke Fayde Health Benefits

Choti Elaichi छोटी इलायची (CARDAMOM) Ke Fayde Health Benefits Home Remedy

Choti Elaichi छोटी इलायची (CARDAMOM) Ke Fayde Health Benefits Home Remedy: प्रकृति : न गर्म न ठंडी। यह मुख शोधक, दुर्गन्धनाशक, वमन शामक रूचिकारक हृदय-बल-दायक, कफ नि:सारक, मूत्रजन, शूलहरक तथा बलकारक है।


सिर दर्द में इलायची पीस कर सिर पर लेप करने से सिरदर्द बंद हो जाता है। इसके चूर्ण को सूँघना चाहिए। सूँघने से छींके आकर मस्तक पीड़ा घाटती है।

पेट-दर्द में दो इलायची पीसकर शहद में मिलाकर चाटने से लाभ होता है।

खाँसी, दमा और हिचकी में इलायची खाने से लाभ होता है।

मूत्र कृच्छ : इलायची को पीसकर दूध के साथ लेने से मूत्र खुलकर आता है तथा मूत्रदाह बंद होता होता है।

पथरी में इलायची लाभदायक है। पेशाब की जलन दूर करती है।

रक्त पित्त : भूखे पेट दो इलायची प्रतिदिन चबा कर खायें और इस पर दूध या पानी पियें। लाभ होगा। यह परीक्षित है।

इलायची के छिलकों को एक तकिये में में भरकर लगातार आठ महीने तक नीचे दबाने से जोड़ का दर्द ठीक हो गया।   
 सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ  Dr से सलाह ले | 

No comments:

Post a Comment