BP Control Tips in hindi
BP Control Tips in hindi - Blood Pressure को silent killer माना जाता है। अधिकांश लोगों को बहुत देर से पता चलता हैं की वे इस समस्या से जुझ रहें है। ऐसी स्थिति में यदि दवाओं से बचना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में बदलाव करें।
खानपान करें नियंत्रित (Diet Control) - खानपान से भी BP बढ़ता है इसलिए फैटी डाइट व अधिक नमक से परहेज करें। विशेषज्ञ मानते हैं कि समान्य व्यक्ति को दिनभर में 5-6 ग्राम नमक खाना चाहिए। इसके अलावा सलाद खूब खाएं। इससे पेट भरा रहेगा व वजन नियंत्रित होगा।
सांस से मिलेगा आराम : कुछ लोगों का BP शाम की तुलना में सुबह ज्यादा होता है। इसका कारण है रात में कम ऑक्सीज़न की प्राप्ति। BP नियंत्रित रखने में ऑक्सीज़न अहम भूमिका निभाती है। इसके लिए दिन में 10 से 15 बार पेट से गहरी सांस लें। विशेषज्ञ डॉ॰ के मुताबिक गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीज़न व सुचारु रहता है। साथ ही इससे मानसिक रूप से शांति मिलती है, गुस्सा भी कम आता है।
नींद से बीपी कंट्रोल - अनिंद्रा भी इसका एक कारण है। देर रात की पार्टियां ज़्यादातर अनिंद्रा की वजह बनती हैं जो हार्ट के लिए ठीक नहीं है। 7 से 8 घंटे रोजाना गहरी नींद सोना चाहिए। अच्छी नींद हार्ट के अलावा कई अन्य बीमारियों से बचाव करती है।
नियमित करें व्यायाम (weight control) - वजन ब्लडप्रेशर का मुख्य कारण है। समान्य वजन से 4-5 किलो अधिक वजन ब्लडप्रेशर को करीब 4 एमएम-एचजी तक बढ़ा देता है। मार्निंग वॉक, जॉगिंग, जिमिंग व एरोबीक्स एनर्जी लेवल बढ़ाती हैं। इससे कैलोरी बर्न होगी और हार्ट की ब्लड पम्पिंग क्षमता बढ़ेगी। डांस से भी वजन घटता है।
योग से फायदा - दिल के मामले में योग भी बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं। कई शोध में साबित हो चुका है कि रोजाना योग करने से ह्रदय संबंधी रोगों के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है।
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |

No comments:
Post a Comment