Sesame Oil For Hair Growth - Til Ka Tel (Oil) for Hair
Sesame Oil For Hair Growth - Til Ka Tel (Oil) for Hair - प्रोटीन से भरपूर तिल का तेल कई तरह से लाभकारी है। इसमे चिपचिपाहट नहीं होती। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक और मजबूती आती है। रोजाना इस तेल का प्रयोग बालों के असमय सफ़ेद होने की समस्या में लाभकारी है। तिल के तेल में मौजूद ऑक्सीकरण रोधक और बहु-असंतृप्त वसा रक्त-चाप को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं।
इसके तेल से नियमित सिर की मसाज से कोशिकाएं सक्रिय होती हैं। जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। तनाव भी बालों के झड़ने की एक वजह है। सिर पर इसकी मसाज करने से थकान दूर होती है और मूड भी अच्छा होता है। इससे सिर की त्वचा को पोषण मिलने के साथ रक्तसंचार बेहतर होता है जिससे नए बाल उगने लगते हैं व दो मुंहे बालों की समस्या दूर होती है।
तिल का तेल हेयर डैमेज रोकता है। रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट बनाकर बालों की गुणवत्ता बढ़ाता है। यदि लंबे समय की सिर में रूसी की समस्या है तो सिर धोने से थोड़ी देर पहले इसे बालों में लगाएं। ऐसा 2-3 बार करने से समस्या में आराम मिलेगा।
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |
सावधानी - यहाँ पर दिए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ Dr से सलाह ले |
No comments:
Post a Comment