औषधीय पौधे एवं उनके फायदे
औषधीय पेड़-पौधे न सिर्फ स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे होते हैं बल्कि इनसे हमारा पर्यावरण भी बेहतर रहता है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
कचनार : गले संबंधी समस्याओं व शरीर पर किसी प्रकार की गांठें हो जाने पर इसकी छाल का काढ़ा बनाया जाता है। इसके लिए छाल को दरदरा कूटकर एक गिलास पानी में मिलाएं व मध्यम आंच पर उबालें। आधा रहने पर प्रयोग करें। इसे सुबह-शाम ले सकते हैं।
गिलोय : इसके तने को कूटकर रस निकालकर 2-4 चम्मच पिएं या पानी में उबाल कर काढ़ा बनाकर पिएं। आर्थराइटीस, आंव, पुराना बुखार व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लाभकारी है।
हरसिंगार : 5-10 ग्राम फूल लेकर एक गिलास पानी में उबालें। आधा रहने पर पिएं। ऐसा दिन में दो बार करें। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
गिरधर गोपाल शर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ
No comments:
Post a Comment