Tuesday, 1 September 2015

Popcorn Side Effects-पॉपकॉर्न खाएं लेकिन संभलकर

पॉपकॉर्न खाएं लेकिन संभलकर

सिनेमा हॉल में इंटरवल के दौरान अगर आप पॉपकॉर्न खाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं तो जनाब थोड़ा संभल जाएं। कॉन्सेंसेस एक्शन ऑन सॉल्ट एंड हैल्थ के सर्वे के मुताबिक पॉपकॉर्न में तय मानकों से ज्यादा नमक की मात्रा होती है। सर्वे के अनुसार पॉपकॉर्न के 225 ग्राम की बकैट में लगभग 1200 कैलोरी और 5.1 ग्राम नमक होता है। जबकि एक व्यक्ति का दिनभर में 2000 कैलोरी और 6 ग्राम नमक की ही जरूरत होती है। ज्यादा मात्रा में नमक खाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और स्ट्रोक व ह्रदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

No comments:

Post a Comment