Thursday, 3 September 2015

Health Tips with Home Remedies In Hindi

Health Tips In Hindi आरोग्य का आंदोलन

खुद को फिट रखने के लिए हम बाज़ार मे बिकने वाले तमाम उत्पादों को प्रयोग मे लाते हैं लेकिन फिर भी हमें रोगों से निजात नहीं मिल पाती है। वहीं यदि हम अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लें आएं और कुछ देसी नुख्सों को अपनाएं तो सेहत को संवारा जा सकता है। आइए जानते हैं इन के बारे में।

दांतों की मजबूती के लिए - 

सेंधा नमक, हल्दी पाउडर व सरसों के तेल को मिलाकर मध्यम अंगुली से दांतों को साफ करें। हल्दी एंटीबायोटिक का काम करती है। लेकिन इसका प्रयोग सिर्फ 15 दिन तक करें। 15 दिनों में ये हमारे मसूढ़ों को मजबूत कर देती है। इससे अधिक समय तक प्रयोग में लाने से दांतों में पीलापन होने का खतरा रहता है।

मल विसर्जन के वक्त दांतों को भीचकर रखें। इससे दांत हमेंशा मजबूत बने रहेंगे।

घर पर बना पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकतें है इसके लिए 75 ग्राम सेंधा नमक, 25 ग्राम मुलतानी मिट्टी, 5 ग्राम लोंग का तेल, 5 ग्राम फिटकरी, 5 ग्राम यूकेलिप्टस (नीलगिरी) का तेल, 5 ग्राम मिंट, 10 ग्राम हल्दी पाउडर व सरसों के तेल को मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं।

दांतों को दिन में 2 बार साफ करें।

त्वचा व बाल बनाएं स्वस्थ्य- 

नहाते वक्त साबुन के स्थान पर बेसन, हल्दी, सरसों का तेल, नींबू का रस व दूध को मिलाकर उबटन लगाने से शरीर की चमक बढ़ती है।

दही व चिकनी मिट्टी को मिलाकर सिर में शंपू की तरह प्रयोग करने से बाल घने होंगें।

सर्दियों में सरसों का तेल व गर्मियों में नारियल का तेल में कुछ बुंदे नींबू के रस की मिलाकर मालिस करने से बाल मजबूत होते हैं, इसी तेल से पैरों के तलवों पर मालिस करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होगी।

इन बातों का रखें खयाल -

तेज भूख लगने पर ही भोजन करें। खाने को अच्छी तरह चबाएं। भोजन करते समय सारा ध्यान खाने पर केंद्रित करें। न बात करें और न ही टीवी देखें।

खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं।

कोल्ड ड्रिंक आदि की बजाय दूध, लस्सी, छाछ, गन्ने का रस व फलों के जूस आदि का प्रयोग करें।

पान, तंबाकू, धूम्रपान, गुटखे व शराब आदि का सेवन न करें।

चाय के बदले नींबू पानी या तांबे के बर्तन में रखे पानी का प्रयोग करें। तांबे के बर्तन में पानी भरकर इसे लकड़ी के पटरे पर रातभर रखें। सुबह होने पर इस पानी को उकड़ू बैठकर पिएं।

अरुण ऋषि (स्वर्गीय), उज्जैन

No comments:

Post a Comment