चुकंदर के रस से बढ़ेगा स्टेमिना- चुकंदर के फायदे
शरीर मे रक्त की कमी दूर करने वाली चुकंदर आपकी मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचा कर स्टेमिना बढाती है। अमरीकी जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार लगातार दो हफ्तों तक चुकंदर का एक गिलास रस पीने से व्यायाम करने की क्षमता मे इजाफा होता है। इसके सेवन से ह्रदय पर दबाव कम होता है और शरीर के अन्य अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न पहुँचती है। इसमें मौजूद नाइट्रेट से रक्त धमनियों में फैलाव होता है और रक्त का संचार सुचारु रूप से होता रहता है। रोजाना 500 मिलीग्राम रस पीने से लो ब्लड प्रेशर में आराम मिलता है व वर्कआउट करने की क्षमता में 16 फीसदी इजाफा होता है।
No comments:
Post a Comment