According to a study Forceful Feeding to your children is not a Good Idea
जबरदस्ती न खिलाएं
बच्चों को ठूंस-ठूंस कर खिलाने वाले माता-पिता सावधान हो जाएं क्योकि इससे उनका वजन वेजह बढ़ जाता है। अध्ययन के मुताबिक यदि बच्चों को प्लेट में बचे एक-एक दाने को खाने पर ज़ोर दिया जाए तो वे अपने शरीर के संकेतों को समझना बंद कर देते हैं और तब तक खाते हैं, जब तक उनके माता-पिता खुश न हो जाएं।
नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मुताबिक उन बच्चों के मोटापे में ज्यादा व्रद्धि होती है, जिनमें भोजन उनके खाने के स्वभाव को प्रभावित करता है। वे कितना खाते हैं यह भूख के हिसाब से तय नही होता, बल्कि खाने को देखकर व उसकी गंध से तय होता हैं इसलिए बच्चों को खाद्य पदार्थों के महत्व व उनकी पौष्टिकता के बारे में समझाते हुए खिलाएं।
No comments:
Post a Comment