सफ़ेद कद्दू में छीपे कई गुण
सफ़ेद कद्दू (कुम्हेड़ा) या
पेठे को पूरे भारत मे अलग-अलग तरह से खाया जाता है| दक्षिण में जंहा इसकी सब्जी बनाई जाती है
वंही उत्तर भारत मे इससे तैयार पेठा खाया जाता है| जानते है इसके फायदे के बारे में -
तनाव
घटेगा : इसे ब्रेन फूड कहते है क्योंकि यह तनाव घटाकर मिर्गी, उत्तेजना व भ्रम आदि को नियंत्रित करता है|
पेट
रहेगा फिट : यह पेट के एसिड को कम कर अल्सर व जलन मे आराम पंहुंचाता
है| सफ़ेद कद्दू का एक गिलास ताजा
रस पीने से किडनी की पत्थरी मे आराम मिलता है| इसमे मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने मे मदद करता है| इसकी पत्तियों को खरोच या चोट पर लगाने से
घाव जल्दी भरता है|
मोटापा
नहीं सताएगा : सफ़ेद कद्दू में 96 प्रतिशत पानी होता है| यह अधिक कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थों का
बेहतर विकलप है जो वजन नियंत्रित रखने मे मदद करता है| दुबले लोग भी इससे स्वास्थ लाभ ले सकते है|
उपलब्धता : सफ़ेद कद्दू की फसल 24-31 डिग्री सेल्सियस के बीच उगाई जाती है| जिसका प्रयोग सर्दी के दिनो मे किया जाता
है| इसकी खेती तमिलनाडू, केरल, आन्द्र्प्र्देस,
उत्तरप्रदेश और राजस्थान के भरतपुर जिले में की जाती है|
फायदे
ही फायदे : आयुर्वेद मे सफ़ेद कद्दू का प्रयोग चटनी व पाक के
रूप मे किया जाता है| अगर छह माह तक इसे काटा न जाए तो भी यह खराब नहीं होता आगरा का मशहूर पेठा
इसी कद्दू से बनाया जाता है|
No comments:
Post a Comment