Wednesday, 9 March 2016

10 अच्छी सेहत Health Care Tips

अच्छी सेहत Health Care Tips in Hindi

10 अच्छी सेहत Health Care Tips: Food habbits में थोड़ा-सा change लाने से न केवल अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा। जानिए ऐसी कुछ चीजों के बारे में, जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होंगी....

health tips in hindi
health tips in hindi
1 चेहरे पर खुशी के साथ उठें : शरीर को तरोताजा करने के लिए सुबह धूप में बैठ कर ही अखबार पढ़ें। सुबह की रोशनी से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक, मेलाटोनिन हारमोन का उत्पादन रोक देती है। इसी हारमोन से नींद आती है। चेहरे पर मुस्कान के साथ उठने से शरीर में सेरोटॉनिन का लेवल बढ़ने लगता है। जो मूड सुधारता है।

2 व्यायाम के बाद एक गिलास दूध : वेट ट्रेनिंग सेशन के बाद fatless milk पीएं। इसके दो फायदे मिलेंगे। पहला-जिन मांसपेशियों को व्यायाम के दौरान नुकसान पहुंचा होगा, वे ठीक होने लगेंगी। दूसरा दूध में मौजद calcium और vitamin D के जरिए कम वक्त में ज्यादा फैट कम करने में भी सहयोग मिलेगा।

3 एक बार में दो सीढियां चढ़ें: बड़े स्टेप्स लेने के लिए ज्यादा मसल्स ग्रुप की जरूरत पड़ती है। यानी ज्यादा एनर्जी, जिसका मतलब ज्यादा कैलोरीज़ बर्न होना। अगली बार जब सीढ़ियां चढ़ें तो एक बार में दो स्टेप्स एक साथ न लें। इससे एक घंटे में करीब 90 कैलोरीज़ ज्यादा बर्न कर पाएंगे।

4 Health Plant : तुलसी के पौधे में बेहतरीन हीलिंग पावर होता है। गर्म-गर्म चाय में तुलसी की पत्तियां डाल कर पीने से immunity अच्छी होती है। गले की समस्याओं से भी राहत मिलती है।

5 एवोकाडो खाएं ही नहीं, लगाएं भी : त्वचा पर एवोकाडो लगाने से कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन बढ़ने लगता है। एक चौथाई कम क्रीम में एवोकाडो मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से कम वक्त में त्वचा चमकती, दमकती दिखाई देगी। 

6 खाने को देखें, सोचें, फिर खाएं : रात के खाने में सबसे पहले देखिए कि विटामिन, मिनरल और फाइबर कंटेंट कितना है? शोध बताते हैं कि अगर खाने से पहले हेल्थ बेनिफिट की ओर ध्यान देने से चॉइस और self control strong बनता है।

7 सिरदर्द से ऐसे पाएं राहत : शोध के मुताबिक 50 फीसदी लोगों में सिरदर्द का कारण डीहाइड्रेशन होता है। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड-डेंस्ड फूड खाएं। पानी पीते रहें।

8 ब्रेकफ़स्ट में योगर्ट: ब्रेकफस्ट में 200 ग्राम प्रोबायोटिक रिच yogurt खाएं। प्रोबायोटिक से ब्रेन कैमिस्ट्री बदलने लगती है और डिप्रेशन से संबंधित डिस ऑर्डर कम होने लगते हैं।

9 मांसपेशियों के बारे में सोचें  : आपको वॉशबोर्ड स्टमक चाहिए तो पहले उसकी कल्पना करें। क्योंकि जब हम किसी चीज की कल्पना करतें हैं तो मसल्स ग्रुप उस शेप को हासिल करने के लिए पूरी तरह से जुट जाती हैं।

10 चुकंदर खाएं : चुकंदर के जूस में मौजूद नाइट्रेट से ब्लड प्रेशर कम होता है। एथलीट्स के लिए यह जूस ज्यादा फायदेमंद रहता है। क्योंकि इसे पीने से स्टेमिना और स्पीड बेहतर बनती है। जिम जाने से पहले चुकंदर के जूस का छोटा गलास पीएं।  

No comments:

Post a Comment