Health Benefits and tips of Green Vegetables
सब्जियों का भरपूर प्रयोग
टमाटर : विटामिन-सी से भरपूर टमाटर में पाया जाने वाला अमीनो एसिड मोटापे में सहायक है। कार्डीयोवैस्क्युलर रोगियों के लिए टमाटर काफी फायदेमंद है।
फलियां : ये प्रोटीन व फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। इसकी सब्जी खाने के बाद लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और शरीर में कैलोरी की कम मात्रा पहुंचती हैं।
पालक : इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोर्स, विटामिन-ए, बी-6, सी व के पाए जाए हैं। यह वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है।
हरी सब्जियां : इनमें कम कैलोरी, ज्यादा फाइब व विटामिन होते हैं। ये हृदय रोग की आशंका को कम करती है और साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
अनाज की शक्ति पहचानें -
साबुत अनाज: साबुत अनाज से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है और ये वजन घटाने में मददगार होते हैं। इनमें हृदय संबंधी रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज़ व कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
जौ : इसमें अन्य अनाज की तुलना में फाइबर ज्यादा होता। यह पाचन क्रिया दुरुस्त करता है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स होने से हृदयरोग का खतरा कम करता है। ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल स्तर घटाने मेँ सहायक है।
ब्राउन राइस : इसमें विटामिन ई व फाइबर, सेलेनियम, मैग्नेस और मैगनेशियम पाया जाता है। यह वज़न घटाता है।
मूँगफली : इसमें ऐसे फाइबर हैं, जो भूख मिटाते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं। कच्ची मूंगफली ही खाएं, रोस्टेड या सॉल्टेड नहीं।
No comments:
Post a Comment