Sunday, 18 October 2015

How to get artificial dimples surgery - In Hindi

What is Artificial Dimples and how do we get this
How to get artificial dimples with surgery - In Hindi
ऐसे पाइए गालों पर आर्टिफिशियल डिंपल 

अभिनेत्री प्रीति जिंटा के गालों में डिंपल्स के बाद इस फेहरिस्त में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ चुका है। डिंपल्स वैसे तो नैचुरल हैं, लेकिन इन दिनों एक छोटी सी सर्जरी से भी डिम्पल बनवाए जा सकते हैं। चेहरे पर आर्टिफिशियल डिंपल को इम्प्लांट करने का एक तरीका है। इसमें एक छोटा सा टांका गालों के अंदर की तरफ लगाया जाता है, जहां आप डिंपल बनाना चाहते हैं वहां। जब टांका त्वचा के अंदरूनी हिस्सों में बांधा जाता है, तब एक गड्ढेनुमा आकार त्वचा में बनाना शुरू हो जाता है। खास बात यह कि सर्जरी या आर्टीफ़िशियल डिंपल बनाने कि प्रक्रिया से चहरे पर किसी तरह का कोई दाग या निशान नहीं पड़ता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से दर्द रहित होती है। सर्जरी के थोड़े समय के बाद मुस्कुराने या हंसने पर ही डिंपल नजर आने लग जाता है और अंदरूनी त्वचा और मांसपेशियों के ठीक बीच एक स्थायी डिंपल का निर्माण हो जाता है।
हर तरह के चेहरे और त्वचा के लिए सटीक: डिंपल क्रिएशन सर्जरी हर तरह के चेहरे और तवचा पर आसानी से कि जा सकती है। देशभर में कई कॉस्मेटिक सर्जरी क्लीनिक खुल गए हैं। जो इस तरह की सर्जरी करते हैं, लेकिन किसी भी तरह का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेने से पहले यह जरूरी है कि आप खुद कि तसल्ली जरूर करिए। यह जानना बहुत जरूरी है कि जंहा आप सर्जरी करवाने जा रहे हैं वह पूरी तरह से सुरक्षित है। यह प्रक्रिया प्रशिक्षित डॉक्टरों कि टीम द्वारा की जा रही है या नहीं, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही आपके चहरे कॉ संवारने के बजाय बिगाड़ सकती है।

डॉ. सीमा मालिक 
डर्मेटोलॉजिस्ट, नई दिल्ली 

No comments:

Post a Comment