Thursday, 3 December 2015

How to reduce calories to lose weight - low calorie food

How to reduce calories to lose weight - low calorie food
एक दिन में 100 कैलोरी कम करने के लिए खाइए -

अकसर लोंगों के टेंशन रहती है कि क्या खाएं, जिससे वजन काबू में रहे। कम से कम कैलोरी के लिए, खाने में इन चीजों को शामिल करीए। 

खाने में छुपा हुआ शुगर कंटेंट कितना है उसे पहचानिए: एक चम्मच शुगर यानी 20 किलो कैलोरी। शोध के अनुसार एक सामान्य भारतीय रोज़ाना 70 ग्राम यानी 14 चम्मच शुगर खाता है। शुगर की जगह पर कॉफी में दालचीनी और शहद का प्रयोग बिल्कुल मत करिए। 

ब्रेकफस्ट में ओटमील का सेवन: रेडी-टू-ईट सीरियल्स जैसे शुगर कॉर्नफ्लेक्स की जगह पर ओटमील खाने से फूड कम होने लगती है और लंच में कैलोरी का सेवन 31 फीसदी तक कम करते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप लंच में 450 किलो कैलोरी खाते हैं तो ओटमील ब्रेकफस्ट करने के बाद 139 किलो कैलोरी का सेवन कम करेंगे। 

छोटी प्लेट का इस्तेमाल: प्लेट का साइज 12 इंच से 10 इंच करिए। ऐसा करने से कैलोरीज़ का सेवन 22 फीसदी तक कम किया जा सकता है। यानी 100 कैलोरी तक सेव कर सकते हैं। एक समय पर सामान्य व्यक्ति 500 किलो कैलोरी खाता है। 

शाम के वक्त हेल्दी स्नैक: शाम को 4 से 5 बजे के बीच छोटा बाउल होलव्हीट फ्लेक्स में चाट मसाला डाल कर खाएं। इसमें सिर्फ 362 किलो कैलोरी होते हैं, जबकि एक समोसे में 462 कैलोरीज़ पाई जाती हैं। 

खाने की शुरुआत फलों या सब्जियों वाले सलाद से करिए: फल या हरी सब्जियों से बने सलाद के साथ खाना शुरू करने से 12 फीसदी तक कम कैलोरी का सेवन करते हैं। सलाद और फलों में मौजूद फाइबर कंटेंट और पानी से पेट भर जाता है। हाई-कैलोरी वाले खाने का सेवन भी कम से कम करेंगे। 


No comments:

Post a Comment