Winter Season diet plan to lose weight
सर्दी में आसानी से कम करना चाहते हैं वजन, तो ये खाएं
माना जाता है कि गर्मी के अपेक्षा सर्दी में वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जबकि सर्दी की कुछ खास चीजें खाने से कैलोरी बर्न करना आसान बन जाता है। आमतौर पर सर्दी के दिनों में भूख अधिक लगती है, लेकिन इन्हे खाने से बार-बार भूख भी नहीं लगती और शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व भी मिलते हैं। जानिए इनके बारे में...
आलू: इसमें होता है विटामिन–सी और बी6 स्टार्च से भरपूर इस सब्जी में कई न्यूट्रियंट्स भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-बी6 भारी मात्रा में पाए जाते हैं। मीडियम साइज का आलू खाने से शरीर की 25 से 29 फीसदी जरूरत पूरी हो जाती है। इसमें फोलेट भी पाया जाता है। आलू का छिलका फाइबर का अच्छा सोर्स है। इसे खाने से ब्लड शुगर संतुलित रहता है।
अनार: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है। रोज एक कप इसका जूस पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अनार का जूस शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर बनाता है। इसी वझ से हृदय और रक्त संबंधित बीमारियों की आशंका कम होने लगती है।
ओट्मील: इसे खाने से लंबे समय तक रहती है ताकत नाश्ते में ओट्मील खाइए। इसमें न्यूट्रियंट्स और फ़ायटोकैमिकल्स भारी मात्रा में पाए जाते है। इसे खाने के बाद शरीर में लंबे समय तक ताकत बनी रहती है। शोध के अनुसार जो नाश्ते में ओट्मील खाते हैं, वे दोपहर के खाने में एक-तिहाई कैलोरी कम खाते है। इसमें जिंक और सॉल्यूबल फाइबर पर्याप्त मात्रा में होते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में करगार होता है।
अमरूद: एक सर्विंग में मात्र 60 कैलोरीज़ इस फल का स्वाद स्ट्रोबेरी से मिलता-जुलता है। ऑरेंज की तुलना में इस फल में पांच गुना ज्यादा विटामिन-सी होता है। इसके बीज खाने से शरीर को फाइबर कंटेंट मिलता है। इसमें कई दूसरे न्यूट्रियंट जैसे पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम आदि होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी एक सर्विंग में सिर्फ 60 कैलोरीज़ होती है। यही इसे बेस्ट स्लिमिंग फूड बनाता है।
स्ट्रॉबेरी: पेट रखता है सुरक्षित एक कप स्ट्रॉबेरी में मात्र 50 कैलोरीज़ और 2 ग्राम तक फाइबर होता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन-सी की कमी है तो रोज एक कप स्ट्रॉबेरी खाएं। इससे शरीर की 160 फीसदी जरूरत पूरी होगी। शराब के सेवन से पेट को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स और फिनोलिक कम्पाउंड पाए जाते हैं। अच्छी बात यह है कि स्ट्रॉबेरी पूरे वर्ष उपलब्ध होती है।
ब्रोकली / पत्ता गोभी: विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत इन दोनों प्रकार की सब्जियों में विटामिन-सी भारी मात्रा में होता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम की फंक्शनिंग बेहतर बनती है। बाजार में फ्रेश सब्जी नहीं मिल रही तो कोई बात नहीं। सुपरमार्केट में फ़्रोजन फूड भी उतने ही फायदेमंद होते हैं।
No comments:
Post a Comment