Chemotherapy and hair loss- why does hair fall out during chemo कीमोथैरेपी में इसलिए उड़ जाते हैं बाल
कैंसर के इलाज में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली किमोंथैरेपी की प्रक्रिया के बाद अक्सर सिर के बाल उड़ जाते हैं, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, और पाचन नली में सूजन आ जाती है।
![]() |
| Chemotherapy and hair loss |
दरअसल, हर तरह के कैंसर का एक ही कारण है- कोशिकओं का अनियमित विकास। मानव शरीर की कोशिकाएं लगातार विभाजित होती रहती हैं। इसकी पांच स्तरीय प्रक्रिया होती है। जीवनकाल समाप्त होने के बाद कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं। इसी प्रक्रिया में गड़बड़ी से कोशिकाओं का अनियंत्रित विकास होता है जो ट्यूमर और फिर कैंसर का रूप लेता है।
कीमोथैरेपी की प्रक्रिया इस अनियंत्रित को नियमित करती है और खराब हुई कोशिकाओं को खत्म करती हैं। लेकिन इसे खराब और अच्छी कोशिकाओं के बीच का फर्क पता नहीं होता। इसलिए कैंसर से प्रभावित कोशिकाओं के अलावा शरीर बाकी अंगों पर भी असर पड़ता है और बाल उड़ने जैसे समस्याएं होती हैं।

No comments:
Post a Comment