अस्थमा में फायदेमंद कलौंजी का प्रयोग - Kalonji (black Cumin) Oil Benefits in treatment
कलौंजी (black cumin) health benefits न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसे Asthma में औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। कलौंजी में थाइमोक्वीनोन नामक तत्व पाया जाता है जो इस बीमारी से लड़ने में कारगर है। इसका नियमित प्रयोग अस्थमा के मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
| कलौंजी (black cumin) health benefits |
इस्तेमाल का तरीका :-
इसको पीसकर पाउडर बना लें। 2-5 ग्राम (आधे-एक चम्मच) सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
कलौंजी का तेल भी बाजार में उपलब्ध है। एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच तेल डालकर एक चम्मच शहद मिला लें। इसे सुबह खाने व रात में सोने से पहले लेना अस्थमा रोग के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
कलौंजी के दानों को रोज़मर्रा में दाल-सब्जियों आदि में डालकर प्रयोग करना भी अच्छा रहता है। कुछ दानों या तेल को पानी में उबालकर भाप लेने से भी राहत मिलती है। ऐसा करते समय सिर को तौलिए से ढकें व आंखें बंद करके लंबी सांस लें जिससे भाप फेफड़ों तक पहुंच सके।
इसके तेल को गुनगुना करके 1-2 बूंद नाक के ऊपर डालकर मालिश करना भी असरकारी है।
वैद्य भानुप्रकाश शर्मा,
आयुर्वेद विशेषज्ञ
No comments:
Post a Comment